भारत दिनांक 27 फरवरी (प्रतिनिधी)
बीजेपी नेता ने ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक यूक्रेन (Ukraine) और वहां के लोगों की मदद से जुडे़ ताबड़तोड़ ट्वीट किए गए. जे पी नड्डा ने अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया था. उन्होंने कहा कि रूस को दान करने की जरूरत है क्योंकि मेरी मदद की जरूरत है.
बिटकॉइन और एथेरियम का जिक्र
उनके अकाउंट से हुए ट्वीट में कहा गया, ‘यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों. अब क्रिप्टोकरेंसी से भी दान स्वीकार किए जा रहे हैं. बिटकॉइन और एथेरियम के जरिए मदद पहुंचाई जा सकती है. इन सभी ट्वीट्स के पब्लिक होते ही हड़कंप मच गया. ऐसे ही एक ट्वीट में लिखा था कि मेरा अकाउंट हैक नहीं हुआ है. सभी दान यूक्रेन की सरकार को दिया जाएगा.
बहाल हुआ अकाउंट
हालांकि कुछ ही देर में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा का अकाउंट, हैकर्स के चंगुल से छूट कर बहाल हो गया है.






