भारत दिनांक 11 फरवरी (प्रतिनिधी)
टेलिकॉम ऑपरेटर एयरटेल की मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाएं शुक्रवार सुबह अचानक से पूरी तरह ठप हो गई, जिससे एयरटेल यूजर मोबाइल कॉलिंग, मोबाइल वायरलेस और ब्रॉडबैंड सर्विस से इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।
यूजर की तरफ से ट्वीटर पर लगातार एयरटेल सेवाओं के ठप होने की सूचना दी जा रही थी। फिलहाल अब तक मिली सूचना के आधार पर एयरटेल ब्रॉडबैंड, मोबाइल सर्विस ने दोबारा से काम करना शुरू कर दिया है।
बाधित रहीं एयरटेल सेवाएं
रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 11 फरवरी 2022 की सुबह से Airtel ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस काम नहीं कर रही थीं। एयरटेल सर्विस बाधित रही, जिससे ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन एयरटेल की मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विस को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया, जिसके बाद ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
Airtel ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस के ठप होने के मामले में एयरटेल की तरफ से ट्वीटर पर बयान जारी करके सफाई दी गई है। हमारी इंटरनेट सेवाओं में कुछ देर के लिए व्यवधान आया और इससे आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। अब सब कुछ सामान्य हो गया है, क्योंकि हमारी टीमें हमारे ग्राहकों को एक सहज अनुभव देने के लिए काम करती रहती हैं।
हालांकि किस वजह से एयरटेल की सेवाएं लंबे वक्त तक बाधित रहीं। यूजर्स को सेवा बाधिक रहने के एवज में क्या बेनिफिट्स दिए जाएंगे, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है।






