घर में पेड़ में मिट्टी डाल रहा था व्यक्ती तभी मुंह में गया जहरीला कीड़ा और…..

0
6

नागपुर दिनांक 10 फरवरी महानगर (प्रतिनिधी)

अजनी इलाके में घर में पेड़ में मिट्टी डालते समय मुंह में जहरीला कीड़ा घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम मनीष प्रेमलाल गौतम (37) है।

मिली जानकारी के अनुसार प्लाट नं 66 गणेशनगर त्रिकोणी मैदान के पास अजनी निवासी मनीष प्रेमलाल गौतम दोपहर को घर में लगे पेड़ों में मिट्टी डाल रहे थे। इस दौरान उनके मुंह में कोई जहरीला कीड़ा घुस गया।

उन्हें परिजन उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अजनी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकांत संघर्ष ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here