घर में घुसकर 58 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार

0
10

नागपुर दिनांक 9 फरवरी  (प्रतिनिधी)

वाड़ी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया.  देर रात अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के घर में घुसकर चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 58 वर्षीय पीड़ित महिला लावा परिसर में अकेली रहती है. घरकुल योजना के तहत उसे मकान मिला था.

रात 2.30 बजे के करीब 2 आरोपियों ने घर के दरवाजे पर दस्तक दी. आरोपी पानी मांगने के बहाने घर में घुसे. चाकू की नोक पर महिला को धमकाया गया. दोनों आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया और धमकाकर फरार हो गए. महिला रातभर डरी-सहमी अपने घर में बैठी रही.

सुबह उसने पड़ोसियों को अपने ऊपर हुए अत्याचार की जानकारी दी. पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. उम्र दराज महिला से दुष्कर्म की खबर सुनकर आला अधिकारी भी हरकत में आ गए. ज्वाइंट सीपी अस्वती दोरजे, डीआईजी नवीनचंद्र रेड्डी और डीसीपी विनीता साहू भी मौके पर पहुंची.

मेडिकल जांच के बाद देर रात तक मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी. महिला द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पहले भी इस प्रकार की घटना होने की जानकारी सामने आ रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here