नागपूर दि 1 फरवरी (प्रतिनीधी ) :
नागपुर जिले में कोरोना से मौत के आंकडे में कमी आज प्रशासन और जिल्हावासियो के लिए राहत की खबर है और ये एक अंक में आ गए है
नए कोरोना मरीजों के मामले में कमी दर्ज की गई हालांकी कोरोना टेस्ट की संख्या कल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रही
शहर में आज फिर कोरोना संक्रमण में कमी दर्ज की गई है वही मौत का आंकडे में मामूली कमी रही,वही ग्रामीण में नए कोरोना मामले मे बडी कमी दर्ज की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 7587 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 5179+ ग्रामीण 2408) जिसमे 1593 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 1080+ ग्रामीण 473+ जिले के बाहर 40 का समावेश है) वही आज 9 मौत हुई जिसमे शहर में 6 और जिले के बाहर के 2 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 1 मौत हुई। 3963 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई,जिले में अब कुल 20452 एक्टिव मरीज है






