मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे है बयान पर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी

0
14

विवाद बढ़ता देख और अपराध दर्ज होते ही अभिनेत्री श्वेता तिवारी के सुर बदल गए और उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए माफी मांगी है

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों से घिरी हुई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘शोस्टॉपर’ के प्रमोशन के भोपाल पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मजाक मजाक में कह दिया कि ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं’ जिसके बाद मध्यप्रेदश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए भोपाल के पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।

विवाद बढ़ता देख अब एक्ट्रेस ने अपना पक्ष रखा है और अपनी बात को स्पष्ट करते हुए पूरे मामले का सच बताया है। साथ ही उन्होंने लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने को लेकर सभी से माफी भी मांगी है।

श्वेता तिवारी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि, ‘मुझे पता चला कि मेरे कलीग के पिछले रोल को ध्यान में रखते हुए दिए गए मेरे एक बयान को गलत लिया जा रहा है। जब इसे संदर्भ में रखा जाएगा तो कोई भी समझ जाएगा कि ‘भगवान’ के रेफरेंस में दिया बयान सौरभ राज जैन के पॉपुलर देवता के रोल के कॉन्टैक्स्ट में था। लोग किरदारों के नामों को एक्टर्स से जोड़ते हैं। इसलिए मैंने मीडिया से अपनी बातचीत में इसे उदाहरण के तौर पर कहा था।

श्वेता ने आगे कहा कि, ‘हालांकि इस बयान को पूरी तरह से गलत समझा गया है जिसे देखकर दुख होता है। एक ऐसे इंसान के तौर पर जिसे खुद ‘भगवान’ पर बेहद भरोसा है, मैं जाने या अनजाने में ऐसी कोई भी बात नहीं करूंगी या कहूंगी जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

हालांकि, मुझे समझ आया कि इस बयान को बिना संदर्भ सुनने पर लोगों की भावनाएं आहत हुई होंगी। प्लीज मुझपर भरोसा करें किसी को दुख पहुंचाने का मेरा कभी कोई इरादा नहीं रहा। इसलिए, मैं मेरे बयान से अनजाने में जिन्हें भी दुख पहुंचा है उनसे विनम्रतापूर्वक माफी मांगना चाहती हूं’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here