रजनीकांत कर रहे हैं धनुष-ऐश्वर्या में पैचअप कराने की कोशिश 

0
15

पिछले दिनों आई सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और उनकी पत्नी ऐश्वर्या (Aishwarya Rajnikath) के अलग होने की खबरों से उनके फैंस को गहरा धक्का लगा था. यहां तक कि रजनीकांत के फैंस भी इस खबर से सकते में आ गए थे. धनुष रजनीकांत के दामाद हैं.

धनुष ने अपने सोशल मीडिया पर जब 18 साल पुरानी शादी के टूटने की खबर शेयर की तो हर कोई बस ये ही प्रार्थना कर रहा था कि कैसे भी करके ये जोड़ी एक बार फिर से साथ आ जाए और उनका घर टूटने से बच जाए. ऐसे में अब खबर आ रही है कि इस शादी को बचाने के लिए रजनीकांत (Rajnikanth) ने खुद कमर कस ली है और वो इस जोड़ी से एक बार फिर बात करने की तैयारी में हैं.

खबर की मानें तो रजनीकांत नहीं चाहते कि उनकी बेटी ऐश्वर्या का घर टूटे. उनके दो बेटे हैं. इस अलगाव का उनके जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है.

बताया जा रहा है कि पहले भी कई बार ऐसा हुआ था जब धनुष और ऐश्वर्या की शादी टूटने की नौबत आई थी और रजनीकांत ने उस वक्त भी ऐसे ही बातचीत से रास्ता निकालकर दोनों को फिर से एक कर दिया था. इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करने की तैयारी कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here