बेटी वामिका की फोटो वायरल होने पर तिलमिलाए पापा विराट कोहली, कहा…..

0
15

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस बीच पापा विराट का भी पहला रिएक्शन सामने आया है।

विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी पोस्ट में लिखा कि हमारी बेटी की तस्वीर कल स्टेडियम में क्लिक की गई है और वह लगातार शेयर की जा रही है. हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि हमें मालूम नहीं था कि कैमरे की नज़र हम पर ही है।

विराट कोहली ने आगे कहा कि बेटी की तस्वीर को लेकर हमारा रुख पहले जैसा ही है, हम आपसे उम्मीद करेंगे कि वामिका की तस्वीर क्लिक ना करें या उन्हें नहीं छापें। इसके पीछे कारण वही है जैसा कि पहले बताया जा चुका है, थैंक यू।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की हार हुई है, लेकिन इस मैच के दौरान पहली बार पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक देखने को मिली। जिसके बाद बड़ी ही तेजी से कोहली की बेटी वामिका की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here