दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी युवक की मौत,पत्नी के साथ जा रहा था दोपहिया पर

0
12

नागपूर दिनांक 24 जनवरी (शहर प्रतिनिधी)

मानकापुर परिसर में दुर्घटना का शिकार हुए एक जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई. मृतक गोधनी रेलवे निवासी शुभम मोहनदास कांबले (28) बताया गया.

पुलिस के अनुसार शुभम 1 जनवरी की रात 11 बजे के दौरान अपनी पत्नी किरण के साथ दुपहिया वाहन पर मानकापुर से गोधनी की ओर जा रहा था. फरस गेट के पास अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. शुभम बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया था.

आज सुबह उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here