बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है।
कपल ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा इस जानकारी को देने के बाद ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे। हालांकि, दोनों ने ये नहीं बताया है कि बेटा है या बेटी है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी रचाई थी.






