आखिर वो मोदी आया सामने….

0
11

नागपुर दिनांक 21 जनवरी (प्रतिनिधि) 

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाने वाले मोदी आज आखिर नागपुर में सामने आए और पत्रकारों से मुखातिब हुए

उमेश घरडे उर्फ मोदी (उम्र 32 वर्ष) गोंदी निवासी एडवोकेट सतीश उके के साथ पत्रकारों के सामने आए और उन्होंने उनका उपनाम मोदी होने के कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए

अपने बयानों के लिए चर्चित रहने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नानाभाऊ पटोले ने मोदी को लेकर बयान दिया था जिस पर विवाद खड़ा हो गया था

पटोले ने कहा था ”मैं मोदी को मार सकता हूं, पीट सकता हूं और उसे गाली भी दे सकता हूं.” हालांकि, विवाद बढ़ते ही पटोले ने सफाई दी थी कि उन्होंने गांव के स्थानिक गुंडे मोदी को लेकर यह बयान दिया था

भाजपा ने पटोले के खिलाफ विभिन्न  पुलिस थानों में प्रधानमंत्री की अवमानना करने के आरोप में उनके खिलाफ अपराध दर्ज कराए थे और उन्हें स्थानीय गुंडे मोदी को पेश करने का आव्हान किया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here