महाराष्ट्र में सोमवार से खुल सकते है स्कूल,वर्षा गायकवाड ने ….

0
16
  • महाराष्ट्र दिनांक 19 जानेवारी (प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र में स्कूल (School in Maharashtra)जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी खबर है. राज्य में सोमवार से स्कूल खुल सकते (School reopening in maharashtra) हैं. शिक्षा विभाग ने इससे जुड़े प्रस्ताव को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास भेज दिया है. इस बारे में स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने जानकारी दी है.

वर्षा गायकवाड ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को यह प्रस्ताव भेजा गया है कि राज्य में जहां-जहां कोरोना संक्रमण कम है, वहां स्थानीय प्रशासन के हाथ स्कूल शुरू करने का अधिकार दिया जाए और स्कूल शुरू किए जाएं. इस पर एक या दो दिनों में फैसला हो सकता है. ऐसे में राज्य में सोमवार से स्कूल शुरू होने की संभावना है.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 15 फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया है. लेकिन इस फैसले को लेकर क्ई स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने नाराजगी जताई है और स्कूल को खोलने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार कैंपेन चलाया जा रहा है.

स्कूल प्रशासन की ओर से मांग है कि स्कूल बंद रखने की बजाए कोरोना के नियमों का पालन करते हुए स्कूल शुरू करने की इजाजत दी जाए. इस दरम्यान वर्षा गायकवाड ने बुधवार को यह जानकारी दी कि राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल खोले जाने से संबंधित प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here