मित्रो को 4 वर्ष पूर्व दिए 2 हजार उधार,वापस मांगे तो मिली मौत

0
9

नागपुर दिनांक 18 जनवरी (महानगर प्रतिनिधि)

4 वर्ष पूर्व  मित्रो को उधार दिए गए ₹2 हजार मांगना युवक को इतना भारी पड़ा की उसे अपनी जान गवानी पड़ी

उधारी मांगना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ा, जब दो िमत्रों ने उस पर हमला बोल दिया और मौत के घाट उतार दिया। वाकया  वाठोड़ा थानांतर्गत हुआ। प्रकरण दर्ज कर दो आरोपी िमत्रों को िगरफ्तार िकया गया है।

खरबी साईंनगर निवासी रोशन पूरी (20) था, जबकि आरोपी उसकी बस्ती के ही अनमोल मेश्राम और चेतन हर्डे है। तीनों निजी काम करते थे। एक ही बस्ती के होने और हम उम्र हाेने से तीनों में गहरी िमत्रता थी। करीब चार वर्ष पहले रोशन ने आरोपियों को दो हजार रुपए उधार दिए थे, जो अब तक वापस नहीं िकए गए थे। इस बात को लेकर रोशन का आरोपियों के साथ कई बार विवाद हुआ। आरोपी यह कहकर रुपए देने का टालते रहे कि अभी तंगी है। हर बार वह कोई न कोई बहाना बनाकर रुपए देने की बात टालते रहे।

रोशन को दिघोरी में मेश्रामवाड़ी में बुलाया गया। वहां पर फिर से उनमें उधारी को लेकर विवाद हो गया। इससे तैश में आकर अनमोल और चेतन ने चाकू से रोशन पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटित प्रकरण के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों को िगरफ्तार कर लिया गया, जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here