रजनीकांत के बेटी ऐश्वर्या और पती धनुष ने शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की

0
9

दक्षिण फिल्मों के अभिनेता धनुष ने अपनी फिल्म निर्माता पत्नी और अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की।

मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में शादी की थी तथा उनके दो बेटे- यात्रा और लिंगा हैं।

धनुष (38) और ऐश्वर्या (40) ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद के अलग होने की घोषणा की।

धनुष ने ट्विटर पर साझा किए गए एक नोट में कहा, ‘दोस्त के रूप में, दंपति के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने दंपति के रूप में अलग होने का फैसला किया है।’

धनुष ने कहा, ‘कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें आवश्यक निजता दें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here