लैंड रोवर ने भारत में नई रेंज रोवर के लिए बुकिंग्‍स शुरू की

0
13

अपनी जड़ों से सही मायने में जुड़ी हुई : नई रेंज रोवर लुभावनी आधुनिकता, बेजोड़ शुद्धता और 50 साल से भी अधिक समय से नए-नए रूपों में उभर रही लैंड रोवर की बेजोड़ क्षमता की आदर्श मिसाल पेश करता है

आधुनिक लक्‍जरी : नई रेंज रोवर अपनी मौजूदगी और औपचारिकता से परिभाषित होती है, जिसे अनुपात, सतह और रेखाओं के सामंजस्य से हासिल किया जा सकता है

मटीरियल की पसंद : यह पारंपरिक लेदर के विलासितापूर्ण विकल्पों में से एक है, जिसमें एक नए प्रीमियर टेक्सटाइल का प्रयोग किया गया है, जो अल्ट्राफैब्रिक्स ™ और वुलन टेक्सटाइल क्वाड्राट™ से निर्मित है

बेजोड़ सुधार : इंजीनियरों ने इस कार के निर्माण में हर कदम पर ड्राइवर के अपनी समझदारी से फैसले लेने के भार को कम किया है। इसमें हेड रेस्ट स्पीकर्स के साथ नेक्सट जेनरेशन की नॉइज़ कैंसेलेशन तकनीक से लैस इस कार में जबर्दस्त ढंग से सुधार किया गया है।

परफेक्ट संतुलन : इसमें डायनैमिक रेस्पॉन्स प्रो के साथ चेसिस कंट्रोल को जोड़ा गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन के इस्तेमाल से यात्रा के दौरान बेहतरीन सुविधा प्रदान करता है। इसमें ई-हॉरिजन डेटा का इस्तेमाल किया जाता है , जो किनारे को गाड़ी को मोड़ते समय पर्याप्त सुविधा प्रदान करता है।

डायनैमिक एजिलिटी : इसकी स्टैंडर्ड ऑल-व्हील स्टीयिरिंग में हाईस्पीड पर सर्वश्रेष्ठ स्थिरता के साथ कम स्पीड पर असधारण गतिशीलता को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसमें 11 एम1 से कम टनिंग सर्कल प्रदान किए जाते हैं।

पसंद के ढेरों विकल्प : कार का नया ढांचा चार, पांच या सात सीटों के लक्जरी से भरपूर इंटीरियर के साथ स्टैंडर्ड और लॉन्गव्हील बॉडी स्टाइल प्रदान करता है

पावरट्रेन्‍स : यह तीन पावरट्रेन्‍स, 3.0 लीटर डीजल, 3.0 लीटर पेट्रोल और नए 4.4 लीटर के पेट्रोल में उपलब्ध है

शांत और स्थिर प्रदर्शन : नई 4.4 लीटर की ट्विन टर्बो वी8 पेट्रोल से जबर्दस्त क्लॉलिटी की पारंपरिक रेंज रोवर ड्राइव मिलती है। कार स्टार्ट होते ही शानदार परफॉर्मेंस देती है और 4.6 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है

आकर्षक सुविधाएं प्रदान करने वाला शांत और सुरक्षित स्थान : केबिन एयर प्यूरिफिकेशन प्रो फीचर हवा में मौजूद पीएम 2.5 के बेहद छोटे प्रदूषित कणों को साफ करता है। इसमें शामिल नैनो™ एक्स टेक्नोलजी भी शामिल है, जो तमाम तरह की दुर्गंध, बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी फैलाने वाले कणों की उल्लेखनीय ढंग से सफाई करने में मदद करता है

अपनी पर्सनालिटी के अनुसार कार चुनिए : नई लैंडरोवर का ऑर्डर आप अभी दे सकते हैं। भारत में इसकी कीमतें 231.91 लाख रुपये, एक्सशोरूम से शुरू होती है।

खूबसूरत नई रेंज रोवर में आधुनिक लक्जरी को फिर से परिभाषित किया है। इसमें बहुत ज्यादा सुधार के साथ उपभोक्ताओं को चुनाव के लिए बहुत अधिक विकल्प दिए गए हैं, जिसमें पहले की तुलना में एसयूवी को अपनी पर्सनैलिटी के अनुसार उपभोक्ता ज्यादा बेहतरीन तरीके से निखार सकते हैं।

रेंज रोवर एक असली लक्‍जरी एसयूवी है। यह 50 साल से इस क्षेत्र में शानदार मिसाल पेश कर रही है, जिसमें सभी स्थितियों में जीतने की क्षमता के साथ शांति, सुविधा और स्थिरता को शामिल किया गया है। नई रेंज रोवर अब भी उपभोक्ताओं को काफी आकर्षित कर रही है। इसमें तकनीकी सौम्यता, लगातार कनेक्टिविटी के साथ लुभावनी आधुनिकता और बेहद खूबसूरत और आकर्षक आकार का संगम पेश किया गया है।

जगुआर लैंड रोवर के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “रेंज रोवर भारत में लक्‍जरी एसयूवी की लिस्ट में सबसे टॉप पर है। पांचवी जेनरेशन की रेंज के आकर्षक और खूबसूरत लुक ने उपभोक्ताओं को इसका मालिक बनने की इच्छा को उल्लेखनीय ढंग से काफी बढ़ा दिया है।“

लैंड रोवर के नए लचीले मॉड्यूलर लॉग्‍नीट्यूडनल ऑर्किटेक्चर इस लक्‍जरी एसयूवी के हर खूबसूरत पहलू को उभारते हैं। इसकी बेमिसाल क्षमता से लेकर चुस्त-दुरुस्त हैंडलिंग तक इस एसयूवी में काफी जबर्दस्त सुधार किया गया है। आधुनिक तकनीक के साथ वर्चुअल डिवलेपमेंट के नए लेवल और लैंड रोवर के विकास कार्यक्रम के कड़े मानकों को शामिल किया गया है। इन सभी विशेषताओं के मेल से नई रेंज रोवर उपभेक्ताओं को नए लेवल की गुणवत्ता प्रदान करेगी।

नई लक्जरी एसयूवी एसई, एचएसचई और ऑटोबायोग्राफी मॉडलों में उपलब्ध है। उत्पादन के पहले साल में ऑटोबायोग्राफी मॉडल पर आधारित पहला संस्करण उपलब्ध रहेगा, जिसमें कई अनोखी विशेषताओं से लैस फीचर्स को शामिल किया गया है। यह एक्सक्लूसिव रूप से सनसेट गोल्ड सैटिन फिनिश में उपलब्ध है, जिसमें बाहरी रंगों के मामले में उपभोक्ताओं को 5 विकल्प दिए गए हैं। पांच सीटों के साथ इसमें स्टैंडर्ड (एसडब्ल्यूबी) और लॉन्गव्हील बेस्ड (एलडब्ल्यूबी) दोनों डिजाइन मिलते हैं। नई रेंज रोवर का एलडब्ल्यूबी मॉडल सात वयस्कों को अतिरिक्त आराम और सुविधा प्रदान के लिए सीटों की तीसरी पंक्ति के साथ उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here