कोरोना विस्फोट! नागपूर जिले में आज 1000 के करीब नए कोरोना मरीज

0
18

नागपूर दि 10 जनवरी (प्रतिनीधी ) : 

पिछले कुछ से जारी कोरोना की तेज रफ्तार में आज बडा उछाल देखने को मिला और कुछ दिनों पहले एक अंक में मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या आज 4 अंको के करीब पहुंच गई

नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटो में कल के मुकाबले तेज बढ़ोतरी रही हालांकि कोरोना टेस्ट की संख्या में कमी रही

आज शहर में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी रही वही ग्रामीण में भी मरीजों की संख्या बढ़ी

पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 9852 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 8717 + ग्रामीण 1135) जिसमे 971 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 792+ ग्रामीण 117+ जिले के बाहर 62 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 158 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है

नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 4158 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 3556,ग्रामीण में 550 और जिले के बाहर के 52 का समावेश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here