महाराष्ट्र में अभी नहीं होगा लॉकडाउन, टास्क फोर्स ने कही बड़ी बात

0
12

महाराष्ट्र दिनांक 8 जनवरी (प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। राज्य में कोरोना संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन या सख्त पाबंदियां लगाए जाने की संभावना है। ऐसे में आम नागरिकों में लॉकडाउन का डर फैल गया है। इस संबंध में महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स ने एक बेहद अहम बयान दिया है।

महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सलाहकार सदस्य और मुंबई की निजी अस्पताल समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. गौतम भंसाली ने एक मीडिया हाउस को बताया कि जब तक राज्य की हालत खराब नहीं होती और कोविड के गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जाता, तब तक महाराष्ट्र में लॉकडाउन संभव नहीं है।

टास्क फोर्स के एक सदस्य के अनुसार, निजी अस्पताल में 7,000 बेड उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर इसका विस्तार किया जाएगा। सरकारी और नगर निगम के अस्पतालों में करीब 30 फीसदी बेड हैं। बिना कोरोना लक्षण वाले मरीज आमतौर पर दो से तीन दिनों में ठीक हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here