भारत में बेकाबू कोरोना ! 1 लाख 41 हजार से ज्यादा नए मामले और इतनी हुई मौतें

0
9

भारत दिनांक 8 जनवरी (प्रतिनिधि)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 41 हजार 986 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 285 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 3071 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 72 हजार 169 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 463 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 40 हजार 485 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 44 लाख 12 हजार 740 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 3071 केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 3071 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसमें से 1203 मरीज ठीक हुए है. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 27 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here