नागपूर दि 5 जनवरी (प्रतिनीधी ) :
पिछले कुछ से जारी कोरोना की तेज रफ्तार में आज जोरदार उछाल देखने को मिला और ये आंकड़े अब नागपुरवासियो को डराने लगे है
नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटो में कल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी देखी गई हालांकि कोरोना टेस्ट की संख्या में भी बढ़ोतरी रही
आज शहर में नए मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी रही वही ग्रामीण में भी मरीजों की संख्या बढ़ी
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 8107 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 5221+ ग्रामीण 2886) जिसमे 404 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 329+ ग्रामीण 49+ जिले के बाहर 26 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 24 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 1076 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 906,ग्रामीण में 126 और जिले के बाहर के 44 का समावेश है






