बॉलीवुड के कमांडो अभिनेता विद्युत जामवाल ने कमांडो स्टाइल में की सगाई

0
7

‘कमांडो’ फेम एक्टर विद्युत जामवाल ने एक यादगार प्रपोजल के साथ पैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) से आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली है. आर्मी फैमिली से नाता रखने वाले विद्युत ने एक खास अंदाज में प्रपोज करने का निर्णय लिया और वे आगरा से नजदीक स्थित एक मिलेट्री कैम्प पहुंचे और वहां पर उन्होंने रिंग तब पहनाई जब वे दोनों 150 मीटर लंबी दीवार से रैपलिंग करते हुए उतर रहे थे तब विद्युत ने नंदिता को सगाई की अंगूठी पहना दी

45 वर्षीया नंदिता महतानी एक जानी-पहचानी फैशन डिजाइनर हैं जो डिनो मोरिया के साथ मिलकर प्लेग्राउंड नाम की कंपनी चलाती हैं. पिछले कुछ समय से वह विराट कोहली की स्टाइलिंग का काम देख रही हैं.

40 वर्षीय विद्युत जामवाल को बॉलीवुड की कमांडो सीरीज की फिल्मों के लिए जाना जाता है जिसमें उनका जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था. जम्मू में जन्मे विद्युत जामवाल एक बेहतर एक्टर के साथ ही लाजवाब मार्शल आर्टिस्ट और स्टंट परफॉर्मर भी हैं. उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही टॉलीवुड और कॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here