मामा गोविंदा संग तकरार पर कृष्णा अभिषेक ने कहा…

0
10

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा के बीच की तकरार जगजाहिर है। दोनों के बीच अनबन पर तब ज्यादा लोगों को उस वक्त ज्यादा यकीन हुआ जब ‘द कपिल शर्मा शो’ पर गोविंदा और सुनीता आहूजा के आने पर कृष्णा फिर से शो से गायब हो गए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी गोविंदा के आने पर कृष्णा ने शो नहीं किया था। कृष्णा की इस हरकत से गोविंदा की पत्नी सुनीता इस बात पर काफी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने खुलकर इस बात पर अपनी भड़ास निकाली है। वहीं अब इन सबके बीच कृष्णा ने कुछ ऐसी बात कही है, जिससे ये साफ समझ आ रहा है कि अब वह खुद ये चाहते हैं कि ये सारी लड़ाई जल्द ही खत्म हो जाए।

दरअसल, गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर हर किसी ने अपने घर में गणपति का स्वागत किया है। ऐसे में जब कृष्णा अभिषेक भी अपने घर पर गणपति जी की मूर्ति को लेकर आए तो उनसे मीडिया ने कई सवाल किए। इसी दौरान उनसे मामा गोविंदा के बिगड़े रिश्ते पर भी सवाल किया गया। ऐसे में कृष्णा अभिषेक ने न्यूज एजेंसी एनएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मामा- मामी मैं चाहता हूं कि परिवार की ये प्रॉब्लम भी गणपति जी सॉल्व कर दें, भले ही अंदरूनी इश्यू हो लेकिन हम सब एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। ये सारी इश्यू भी सॉल्व हो जाएं बस यही प्रार्थना करता हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here