गणेश स्थापना आज,जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

0
11

आज देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज से गणेशोत्सव शुरू होगा और 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। आज ब्रह्म और रवियोग में गणपति स्थापना होगी। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 17 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त से शुरू होगा और रात 10 बजे तक पूजन का शुभ समय रहेगा। इस साल गणेश चतुर्थी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। गणेश चतुर्थी के दिन 11 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक पाताल निवासिनी भद्रा रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, पाताल निवासिनी भद्रा का योग शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की कृपा से सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

पुराणों के मुताबिक भगवान गजानन का जन्म भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को मध्याह्न काल यानी दोपहर में हुआ था।

जो इस बार दोपहर 12.20 से 01.20 तक है। इसलिए विद्वानों ने इसी समय गणेश स्थापना करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना के लिए दिनभर में 4 शुभ मुहूर्त हैं। पुराणों और ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक सूर्यास्त के बाद मूर्ति स्थापना नहीं की जाती है, लेकिन इस दिन गोधूलि मुहूर्त में गणेश स्थापना शुभ मानी गई है।

कुछ लोग शुभ चौघड़िया में स्थापना और पूजा करते हैं। उनके लिए मुहूर्त:

सुबह 6.10 से 10.40 तक (चर, लाभ और अमृत)

दोपहर 12.25 से 1.50 तक (शुभ)

शाम 05 से 6.30 तक (चर)

गणेश चतुर्थी की पूजन विधि– गणेश चतुर्थी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठें और फिर स्नान करें– गणेश जी की प्रतिमा घर लाएं और उसे पूजा स्थल पर स्थापित करें.– बप्पा को उनकी प्रिय वस्तुएं मोदक, लड्डू और दूर्वा अर्पित करें.– जब तक विनायक घर पर विराजे हैं तब तक नियम से दोनों पहर की पूजा अवश्य करें.– पूजा में फल, फूल, पंचामृत, लाल कपड़ा, भोग, अक्षत, नारियल, पांचों मेवे, कलावा, लौंग को शामिल करें.– लंबोदर की पूजा आरती से ही पूरी होती है इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त : Ganesh chaturthi Shubh Muhurat

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 से सुबह 05:17

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:43

विजय मुहूर्त- दोपहर 02:23 से दोपहर 03:12

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:20 से शाम 06:44

अमृत काल- 06:59 ए एम से 08:28 ए एम

रवि योग- सुबह 06:04 से दोपहर 12:58

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here