गणेश विसर्जन: नागपुर के प्रत्येक जोन में रखे जाएंगे कृत्रिम टैंक

0
10

गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए मनपा की ओर से सभी जोन में कृत्रिम तालाब बनाए जाएंगे। इसके अलावा मोबाइल कृत्रिम टैंक की व्यवस्था भी रहेगी। सार्वजनिक गणेशोत्सव स्थल तथा घरेलू गणेश मूर्ति की निर्माल्य सामग्री का संकलन करने के लिए कचरा संकलन एजेंसियों के माध्यम से स्वतंत्र वाहनों की व्यवस्था होगी।

पीओपी मूर्ति पर पाबंदी के साथ ही गणेशोत्सव में सजावट के लिए प्लास्टिक और थर्माकोल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। नागरिकों से नियमों का पालन करते हुए हो सके तो घरेलू गणेश मूर्तियों का घर पर ही विसर्जन करने का आह्वान किया गया है। घर में सर्वाधिक विसर्जन करने वाले प्रथम 3 जोन को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here