पैरालंपिक: भारत ने जीता 3 रा गोल्ड मेडल,कुल पदक की संख्या 17 हुई

0
11

पैरालंपिक के 11वें दिन भारत ने बैडमिंटन में धमाकेदार प्रदर्शन किया. विश्व चैम्पियन प्रमोद भगत ने एसएल3 वर्ग के पुरुष एकल फाइनल में गोल्ड पर कब्जा जमाया, तो मनोज सरकार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या में को 17 तक पहुंचाया.

सरकार ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में जापान के फुजिहारा डाइसुके को 2-0 से हराया. सरकार ने 27 मिनट तक चले पहले सेट को 22-20 से जीता. जबकि 19 मिनट तक चले दूसरे सेट को 21-13 से हराया. इससे पहले मनोज को दूसरी वरीयता प्राप्त बेथेल ने सेमीफाइनल में 21- 8 और 21-10 से हराया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here