महाराष्ट्र में जल्द खुल सकते है स्कूल, शिक्षा राज्यमंत्री बच्चू कडू ने जानकारी

0
10

महाराष्ट्र सरकार राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने पर अगले कुछ दिनों में फैसला सुनाने वाली है. महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री बच्चू कडू ने  कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने पर फैसला अगले दो दिनों में कर लिया जाएगा. कडू ने कहा कि इस संबंध में अगले कुछ दिनों में बैठक की जाएगी और फिर उसमें स्कूलों को खोलने की तारीख तय कर ली जाएगी.

कडू ने कहा, “देश के अन्य राज्यों में स्कूल शुरू हो गए हैं और अब महाराष्ट्र में भी स्कूलों को खोल देना चाहिए. लेकिन इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना होगा कि केरल के बाद सबसे अधिक कोरोना के सक्रिय मामले महाराष्ट्र में ही मिल रहे हैं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here