दुनिया को गुडबाय कहने का वक्त आ गया ,मौके पर पहुंची पोलीस और….

0
7

अच्छा काम करनेवालों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी है, मित्रों मुझे माफ करना, आई-बाबा मैं तुम्हे छोड़कर जा रहा हूं, दूनिया को गुडबॉय करने का समय आ गया है. मैं फुटाला में आत्महत्या करने जा रहा हूं और इसका फेसबुक लाइव भी करूंगा. ये पोस्ट नागपूर के युवक ने फेसबुक पर पोस्ट किया

इसे पढ़कर युवक के दोस्त विचलित हो गए और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी ,उन्होंने तुरंत फुटाला के तीनों तरफ पुलिस तैनात कर दी. उसके फोन नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस किया गया

इसी दौरान युवक दुपहिया वाहन पर परिसर में दाखिल हुआ. पुलिस उसके पीछे दौड़ गई लेकिन कुछ दूर जाने के बाद योगेश गिर पड़ा. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. योगेश ने बताया कि वह कीटनाशक का सेवन कर चुका है. तुरंत पुलिस वाहन में उसे मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया. साथ ही डॉक्टरों से भी बातचीत की गई. योगेश के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया.

युवक भिष्णूर, नरखेड़ निवासी योगेश नासरे आरोग्य दूत है. कई लोगों की जान वह खुद बचा चुका है. सेवाभाव के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त किए लेकिन किसी वजह से खुद मानसिक तनाव का शिकार हो गया इसलिए उसने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली और आत्महत्या करने निकल पड़ा था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here