डेल्टा वेरिएंट का नया वर्जन AY.12 आया सामने,जानिए इसके बारे में सब कुछ

0
11

वैज्ञानिकों को भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बरपाने वाले डेल्टा वेरिएंट के एक नए उपवंश AY.12 का पता चला है। विशेषज्ञों के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट का यह उपवंश हाल में इजरायल में कोरोना मामलों के तेजी से बढ़ने के लिए जिम्मेदार है।

भारत में भी डेल्टा का यह वर्जन पहुंच चुका है और देश के कई राज्यों में इसके मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं।

भारत में बुरी तरह कहर बरपाने वाले डेल्टा वेरिएंट परिवार को वैज्ञानिकों ने 4 से 13 रूपों में विस्तारित किया है। इसका ही एक अन्य उपवंश AY.12 पुनर्वर्गीकृत किया जा रहा है। यह उपवंश तकनीकी रूप से दरअसल एक नया वेरिएंट ही होता है लेकिन मूल वेरिएंट से निकटता के कारण इसे उपवर्ग में विभाजित कर दिया जाता है।

भारत में कोरोना केस पर नजर रखने वाले जीनोम कंसोर्टियम ने कहा है चूंकि AY.12 की परिभाषा अभी स्पष्ट नहीं है इसलिए इससे जुड़े मामलों की अंतिम संख्या सामने आने में कुछ समय लगेगा।

कोविड जीनोम के मुताबिक अभी यह पता नहीं चल पाया है कि एवाई.12 डेल्टा वेरिएंट से क्लीनिकली अलग है। हालांकि एवाई.12 में ऐसे कुछ म्यूटेशन नहीं है जो डेल्टा वर्ग में पाए जाते रहे हैं। इस उपवर्ग की स्पाइक प्रोटीन में कोई नया म्यूटेशन नहीं पाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here