100 बड़े बॉलीवुड और टीवी के सितारे सेक्सटॉर्शन में फंसे, नागपूर के आरोपी सहित 4 गिरफ्तार

0
12

बॉलीवुड और टीवी जगत से एक हैरान करनेवाली खबर सामने आ रही है । मुंबई पुलिस ने यहां सेक्सटॉर्शन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और इस खुलासे के मुताबिक 100 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स और टीवी स्टार्स को रैकेट ने शिकार बनाया. पुलिस इस मामले में अब तक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। कहा जाता है कि ये लोग सोशल मीडिया के जरिए सितारों के करीब पहुंच जाते थे और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे. गिरोह ने मामले में जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए नेपाल के बैंक खाते का इस्तेमाल किया।

मुंबई पुलिस को पूछताछ में पता चला कि गिरोह ने 258 लोगों को सेक्सटॉर्शन में फंसाया था. इनमें से 100 बॉलीवुड और टीवी के बड़े सितारे हैं। मुंबई पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को नागपुर, उड़ीसा, गुजरात, कोलकाता से गिरफ्तार किया है, जिनमें से 2 आरोपी पेशे से इंजीनियर हैं जबकि एक नाबालिग है. आरोपियों के पास से मोबाइल, 12 फर्जी अकाउंट, 6 फर्जी ईमेल आईडी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। आप सभी को बता दें कि मामले की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड और टीवी स्टार्स से करीबी संबंध थे.

उन्होंने पहले उनका विश्वास जीता और अश्लील वीडियो बनाए। वीडियो के बदले में मशहूर हस्तियों और पीड़ितों द्वारा कथित तौर पर लाखों रुपये लिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here