बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी पर आधारित बुक ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल’ को लॉन्च कर दिया है। करीना ने बुक लॉन्च करने के साथ ही करण जौहर से किताब को लेकर चर्चा की। इस चैट में करीना कपूर ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने पति के साथ संबंध नहीं बनाए और इस मामले में उनके पति सपोर्टिव रहे।
सेक्स करने के लिए दबाव नहीं डाले’
चैट के दौरान करण जौहर ने करीना से कहा,’आपने खुद बोला कि उन दिनों कैसे आपने संबंध नहीं बनाए और आपके पति ने समझदारी दिखाई। एक महिला की प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स को लेकर क्या धारणाएं होती हैं और खुद एक महिला को कैसा लगता है?’ इस पर करीना ने कहा,’एक पुरुष के लिए बहुत जरूरी है कि ऐसे समय में सपोर्ट करे और महिला को सुंदर दिखने या सेक्स करने के लिए दबाव नहीं डाले।’






