नागपूर में आज कोरोना संक्रमण के आंकड़े में बड़ी कमी

0
10

नागपूर दि 1 अगस्त: जिले में आज कोरोना संक्रमण के आंकड़े में भारी कमी देखने को मिली,कल जहां कोरोना संक्रमण के आंकड़े में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी और आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया जो नागपुरवासियो की चिंता बढ़ा रहा था पर आज इसमें बड़ी कमी देखने को मिली,इसी तरह के आंकड़े आगे भी देखने को मिले तो नागपुरवासियो की चिंता कम हो सकती है

पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 7354 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई जिसमे 4 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 3+ ग्रामीण 1+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 15 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए

नागपूर जिले में अब सिर्फ 194 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 155 , ग्रामीण में 36 और जिले के बाहर के 3 का समावेश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here