इस साल लाल बाग के राजा (Lalbaugcha Raja) का भव्य दरबार सजेगा। राज्य के उद्धव सरकार द्वारा जारी हुए गाइडलाइंस के मुताबिक अब चार फीट की भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। गौरतलब है कि बीते साल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस गणेश मंडल की तरफ से गणेशोत्सव नहीं मनाने का फैसला किया गया था।
इस बाबत जानकारी देते हुए लालबाग गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने कहा कि इस साल कोरोना वायरस के मामले पहले की अपेक्षा कम हैं। इसीलिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस बार यह गणेशोत्सव मनाया जाएगा। वहीं इस साल की टैग लाइन है ‘माझा गणेशोत्सव, माझी जवाबदारी’ जिसका शाब्दिक अर्थ है मेरा गणेशोत्सव, मेरी जवाबदेही।’






