दलाई लामा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बारिश से हुई मौतों पर दुःख जताया,दिया दान

0
8

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर बारिश से संबंधित घटनाओं में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया और राहत एवं बचाव प्रयासों में दान भी दिया। एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान और कई लोगों को हो रही दिक्कतों की खबरों पर दलाई लामा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई।

बयान में दलाई लामा के हवाले से कहा गया, ‘‘मैं समझता हूं कि राज्य सरकार और संबंधित प्राधिकारी मानसून की भीषण बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए मैंने दलाई लामा ट्रस्ट से राहत एवं बचाव प्रयासों में दान देने को कहा है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here