पोर्न फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पती राज कुंद्रा गिरफ्तार

0
8

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था, घंटो की पूछताछ के बाद अब खबर आ रही है कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया है.

राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है. फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी.

क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं, इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here