112.41 रु प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का दाम,बैतूल में पेट्रोल के दाम रिकार्ड ऊंचाई पर

0
9

पेट्रोल और डीजल के दाम देश में अभी तक की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर हैं। रोजाना इनमें वृद्धि हो रही हैै और दिन ब दिन बढ़ रहे दाम से आम आदमी का हाल बेहाल हो रहा है पेट्रोल की कीमतों के भावों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसका सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ने लगा है।

शुक्रवार को भी देश में  पेट्रोल- डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलम यह है कि मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में तो पेट्रोल के भाव 112 रुपए तक पहुंच गए हैं। बैतूल में आज पेट्रोल का दाम रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है और इसका दाम 112.41रु प्रति लीटर पहुंच गया

डीजल की बात करें तो डीजल ने भी कुछ जिलों में 100 का आंकड़ा छू लिया है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम से आम आदमी हलाकान नजर आ रहा है

पेट्रोल डीजल की कीमतों के साथ ही महंगाई भी बढ़ रही है ये ना केवल आम आदमी का बजट बिगाड़ रही है बल्की महंगाई से आम आदमी अब हलाकान हो रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here