कोरोना की दूसरी लहर में रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया था,अब कोरोना संक्रमण के आंकड़े कम होने से और यात्रियों की मांग पर नागपुर – अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को पुन: शुरू करने का निर्णय किया है।
ट्रेन संख्या 01137 नागपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 07 जुलाई से अगली सूचना तक नागपुर से प्रति बुधवार चलेगी
ट्रेन संख्या 01138 अहमदाबाद -नागपुर साप्ताहिक स्पेशल 08 जुलाई से अगली सूचना तक अहमदाबाद से प्रति गुरुवार चलेगी।
इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी।






