महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर स्मार्ट सिटी रैंकिंग में पहले 100 में जगह नही बना पाई है,इसे प्रशासन और नेताओ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है
ऑरेंज सिटी स्मार्ट सिटी की ओर तेजी से बढ़ रहा है. शहर में कई ऐसे कार्य हो रहे हैं, जो कि शहर को स्मार्ट सिटी की पंक्ति में खड़े करते हैं लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार के गृह और शहरी व्यवहार मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत ली गई, इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड स्पर्धा में शहर को पहले 100 में भी स्थान नहीं मिल पाया.
स्मार्ट सिटी मिशन को 6 वर्ष होने के उपलक्ष्य में इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है. इसमें केंद्रीय गृह और शहरी व्यवहार मंत्रालय द्वारा पहली बार ही स्मार्ट सिटी में उनकी भूमिका को देखते हुए राज्यों द्वारा किये गए कार्यों को लेकर यह पुरस्कार दिये गए हैं.
नागपूर में स्मार्ट सिटी अंर्तगत 1,730 एकड़ जमीन पर विविध प्रकल्पों के काम शुरू हैं. इसके बावजूद इस पुरस्कार की दौड़ में नागपुर को स्थान नहीं मिला.






