देवेंद्र फडणवीस पोलीस हिरासत में, ओबीसी आरक्षण को लेकर किया चक्काजाम आंदोलन

0
7

भाजपा महाराष्ट्र ने ओबीसी आरक्षण बहाल करने को लेकर पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन किया, नागपूर में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पोलिस ने हिरासत में लिया ।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण बहाल कराने की कसम खाई थी। उन्होंने अगले कुछ दिनों में आंदोलन तेज करने का भी वादा किया था।

भाजपा-शिवसेना सरकार ने 2019 में स्थानीय निकायों में ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण दिया था, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने कहा कि महाराष्ट्र में संबंधित स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी के लिए आरक्षित कुल सीटों के 50 फीसदी से अधिक नहीं हो सकता।

भाजपा का आरोप है कि महाविकास आघाड़ी सरकार की निष्क्रियता के कारण यह आरक्षण रद्द हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने धुले, नंदुरबार, वाशिम, अकोला और नागपुर जिलों में उपचुनावों की घोषणा की है और जिला परिषद की 85 सीटें और 144 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा ने मांग की कि राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय का तत्काल रूख कर पांच जिलों में जिला परिषद उपचुनाव स्थगित करने का अनुरोध करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here