नागपूर दि 6 जून : नागपूर में कोरोना संक्रमण लगभग खात्मे की और बढ़ रहा है,जिले में अब सिर्फ 3540 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 2708 और ग्रामीण में 832 मरीज है
6 जून की दैनिक कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक नागपुर जिले में आज 8778 लोगो की कोरोना जांच की गई जिसमे 196 पॉजिटिव मिले जिसमे शहर में 144 ,ग्रामीण में 48 और जिले के बाहर के 4 का समावेश है
कोरोना से पिछले 24 घंटो में 10 लोगो की मौत हुई जिसमे शहर में 4 ,ग्रामीण में 2 और जिले के बाहर 4 का समावेश है
कोरोना को मात देकर पिछले 24 घंटो में 941 लोग डिस्चार्ज हुए






