राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना की दूसरी लहर के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन की रफ्तार को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कोरोना संकट को लेकर एक बार मोदी सरकार पर बरसे.
राहुल गांधी ने कहा, “सरकार और प्रधानमंत्री को आज तक कोरोना समझ ही नहीं आया है. कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं है, कोरोना एक बदलती हुई बीमारी है. आप इसको जितना समय और जगह देंगे ये उतना खतरनाक बनता जाएगा. ये दूसरी लहर प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है, प्रधानमंत्री ने जो नौटंकी की, अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की उसका कारण दूसरी लहर है. अगर वैक्सीनेशन इसी तरह से चलता गया तो मई 2024 में भारत की पूरी जनता का वैक्सीनेशन होगा.”
राहुल गांधी ने आगे कहा, “अगर इस रेट पर वैक्सीनेशन चलता गया तो तीसरी, चौथी और पांचवी लहर आएगी. हमारी मृत्यु दर झूठ है और सरकार इस झूठ को फैला रही है. सरकार को समझना चाहिए कि विपक्ष उनका दुश्मन नहीं है, विपक्ष उनको रास्ता दिखा रहा है.”





