मुंबई के अंधेरी स्थित एक ब्यूटीशियन ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर बलात्कार,अप्राकृतिक सेक्स के गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने कुमार हेगड़े के खिलाफ धोखाधड़ी और नशा करने का भी आरोप लगाया है. डीएन नगर पुलिस ने 19 मई को कुमार हेगड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एफआईआर के मुताबिक कुमार हेगड़े और पीड़ित बीते आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। हेगड़े ने पीड़ित को पिछले वर्ष जून में शादी का भरोसा दिया था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला को यकीन था कि दोनों शादी कर लेंगे।
महिला ने आरोप लगाया कि हेगड़े ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए और वह अक्सर उन्हें पोर्न दिखाता था और अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था. महिला ने कहा कि हेगड़ ने उसे 27 अप्रैल को फोन किया था और कुछ पैसों की मांग की थी क्योंकि उसकी मां का निधन हो गया था. महिला ने कुमार को 50 हजार रुपए भी दे दिए थे. अपने गृह-नगर कर्नाटक पहुंचकर कुमार हेगड़े ने फोन स्विच ऑफ कर दिया था.उन्हे कॉमन फ्रेंड के जरिए पता चला की वो वहा शादी कर रहा है
महिला की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने धारा 376, 377 और 420 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है





