मोदी के कुशासन के वजह से कोरोना के बाद अब बढ़ रहा ब्लैक फंगस:राहुल गांधी

0
10

देश में बढ़ते ब्लैक फंगस( Mucormycosis )के मरीजों की संख्या को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा पूरे देश में ब्लैक फंगस की महामारी सिर्फ भारत में ही फैल रही है,इसके लिए मोदी सरकार का कुशासन ही जिमेद्दर है

देश में ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मामले बढ़कर अब 8,848 हो गए हैं और अब तक कई लोगों की इस फंगस के चलते मौत हो गई है.

राहुल गांधी ने देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के बीच बढ़ते म्यूकरमाइकोसिस के मामलों के लिए ‘मोदी सिस्टम’ को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मोदी सिस्टम के कुशासन की वजह से ही सिर्फ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस महामारी भी है’.

उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की कमी तो है ही, मगर अब इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है. कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘इससे (ब्लैक फंगस) जूझने के लिए प्रधानमंत्री ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे’.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here