अभिनेत्री कंगना राणावत ने उठाया बंगाल में हुई हिंदुओ की हत्या का मामला

0
8

अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने इजरायल-फिलस्तीन संघर्ष के बीच गाजा में हुई लोगों की मौतों को कश्मीरी पंडितों की हत्या और हाल ही में बंगाल में हुई हिंदूओं की मौत से जोड़ा है।

गुरुवार को कंगना ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने गाजा पर इजराइली हमलों का जिक्र करते हुए लिखा-‘गाजा में 200 लोग मरे तो पूरी दुनिया इसको आक्रोश की स्थिति और मीडिया ने निर्दयी बताया है। 1500 से ज्यादा कश्मीरी पंडितों के सिरों को काटा गया और 5 लाख से ज्यादा विस्थापित हुए। अभी तक किसी ने भी एक शब्द नहीं कहा। अभी पिछले हफ्ते बंगाल चुनाव के बाद 30 हिंदूओं को मार दिया गया और लाखों लोग विस्थापित हो गए, तब भी किसी ने एक शब्द नहीं कहा। याद रखना जब आपकी बारी आएगी तो भी कोई एक भी शब्द नहीं कहेगा। अपने छोटे से फायदे के लिए खुद को न बेचें। छोटे लाभ से ऊपर उठो!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here