कोरोना से ठीक हुए मरीजों को 9 महीने बाद लगे कोरोना वैक्सीन,सरकारी पैनल NTAGI ने दिया सुझाव

0
9

कोरोना से ठीक हुए मरीजों को वैक्सीन लेने के लिए 6 से 9 महीने का गैप रखने की सलाह दी गई है. ये सलाह एक सरकारी पैनल NTAGI (The National Technical Advisory Group on Immunisation) ने दी है. इससे पहले NTAGI ने कहा था कि कोरोना मरीजों को ठीक होने के 6 महीने बाद वैक्सीन लेनी चाहिए. हालांकि अब उन्होंने अब इस समय 9 महीने बढ़ाने का सुझाव दिया है.

पैनल ने अपना ये सुझाव सरकार के पास मंजूरी के लिए भी भेज दिया है. ये सुझाव ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में एडवाइजरी कमेटी ने ये कहा था कोविशील्ड की दोनों डोज लेने के बीच में 12 से 16 हफ्ते का वक्त होना चाहिए. पहले ये गैप 4 से 8 हफ्तों का था.

तथ्यों को देखते हुए सुझाव

एक्सपर्ट ग्रुप की ओर से तथ्यों को देखते हुए इस तरह का सुझाव दिया गया है. भारत में कोरोना की पहली लहर के दौरान रिइन्फेक्शन का रेट 4.5 फीसदी तक था, इस दौरान 102 दिन का अंतर देखने को मिला था. वहीं, कुछ देशों में स्टडी में पाया गया है कि कोरोना संक्रमित के बाद 6 महीने तक इम्युनिटी रह सकती है, इसलिए इतना वक्त जरूरी है. हालांकि, जब कोरोना महामारी अभी भी जारी है, ऐसे में रिइन्फेक्शन की संभावना बनी हुई है. ऐसे में अगर किसी को पहली या दूसरी डोज के लिए इंतजार करना पड़ता है, तो ये लाभकारी भी हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here