पांच राज्यों के नतीजों पर CWC बैठक में सख्त दिखीं सोनिया गांधी, बोलीं- कांग्रेस में बदलाव जरूरी

0
10

सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी ने अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला लिया।  अगले महीने की 23 तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष के पद का चुनाव किया जाएगा। 

सोनिया गांधी ने बैठक में 5 राज्यो में हुए चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि हम अगर कहें कि चुनाव नतीजों से काफी निराश हैं तो ये भी काफी नहीं होगा। चुनाव नतीजों पर मंथन करने के लिए मैं एक छोटा समूह बनाने पर जोर दे रही हूं और उम्मीद है कि जल्द ही एक रिपोर्ट के साथ हम दोबारा बैठक करेंगे।

वास्तविकता नहीं देखेंगे तो सबक कैसे लेंगे

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि हमें स्पष्ट तौर पर यह समझने की जरूरत है कि केरल और असम में हम क्यों हारे और पश्चिम बंगाल में एक भी सीट अपने नाम नहीं कर पाए। सोनिया गांधी ने कहा कि अगर हम वास्तविकता नहीं देखेंगे तो आगे के लिए सबक कैसे लेंगे। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि जब हम 22 जनवरी को मिले, तब हमने फैसला किया था कि जून के अंत तक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here