नागपूर में कोरोना संक्रमितो की संख्या में लगातार कमी आज भी जारी रही,आज नागपूर को बड़ा दिलासा देनेवाली खबर सामने आई है
पिछले 24 घंटो में नए संक्रमितो की संख्या 4000 से भी कम रही,आज 8 मई को जारी डेली रिपोर्ट में 3827 संक्रमित मिले वही 20235 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई
मृतकों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई,पिछले 24 घंटो में कोरोना से 81 लोगो ने अपनी जान गवाई वही कुछ दिनों पहले ये आंकड़ा 110 से ज्यादा का था






