भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने 2 दिन पहले कहा था कि कोरोना संकट से लड़ने में पीएमओ कोई खास काम नहीं आ रहा है ऐसे में पीएम मोदी को यह जिम्मा नितिन गडकरी को सौंप देना चाहिए. इस बीच नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भी स्वामी के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
वर्धा में एक मीटिंग के दौरान नितिन गडकरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ मैंने कोई उत्कृष्ट काम वगैरह नहीं किया है. समाज में मुझसे ज्यादा योगदान देने वाले अनेक लोग हैं. अपने पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, कंपाउंडर, पैरामेडिकल के स्टाफ और सरकारी कर्मचारी जान की बाजी लगाकर दिन-रात काम कर रहे हैं. सामाजिक दायित्व समझकर मैंने भी पहल की है. फिलहाल जाति, धर्म, भाषा, पार्टी के भेद बीच में ना लाते हुए जरूरत है कि सभी मानवता के आधार पर सेवा करें. सभी लोग ऐसा कर रहे हैं. मैं भी थोड़ी कोशिश कर रहा हूं. “





