राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना,कहा मोदी का अहंकार लोगो के जीवन से बड़ा

0
9

राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुवे कहा की मोदी का अहंकार लोगो के जीवन से बड़ा है उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुवे कहा की अभी मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार ऑक्सीजन, वेंटिलेंटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर ध्यान देने की बजाय सेंट्रल विस्टा परियोजना और प्रधानमंत्री का नया आवास बनाने में हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि सेंट्रल विस्टा पर 13450 करोड़ रुपये या फिर 45 करोड़ भारतीय नागरिकों को टीका लगाने के लिए खर्च हो या एक करोड़ ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जाएं या दो करोड़ भारतीय परिवारों को ‘न्याय’ के तहत छह हजार रुपये दिए जाएं। प्रधानमंत्री का अहंकार लोगों के जीवन से बड़ा है।

पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने संवाददाताओं से कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के समय इस देश के सुल्तान ने देशवासियों को राम के भरोसे छोड़ दिया है। पूरा देश आज अपनी जान बचाने के लिए सरकार की ओर नहीं देख सकता है, सरकार के अस्पताल की ओर नहीं देख सकता। अब लोगों को कह दिया गया कि आत्मनिर्भरता से मरो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here