Bihar सरकार ने किया Lockdown का ऐलान, 15 मई तक रहेगा लागू

0
13

कोरोना वायरस (Bihar Corona Update ) के प्रकोप से बिहार बुरी तरह प्रभावित है. इस महामारी में तथा इससे संक्रमित व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु सामग्री सेवा एवं अन्य आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कई निर्णय लिए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 15 मई तक राज्य में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि कैबिनेट के प्रस्ताव पर हमने आज लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है और लॉकडाउन की विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का आदेश दिया गया है.

हाईकोर्ट ने लॉकडाउन को लेकर लगाई थी फटकार

इससे पहले हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को सूबे की विकराल स्थिति को लेकर फटकार लगाई थी. हाई कोर्ट ने कहा था कि वो जल्द बताए कि वो लॉकडाउन को लेकर क्या सोंच रही है. वहीं हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि अब तक सरकार ने जो भी एक्शन प्लान दिए थे वो सभी आधे-अधूरे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here