तेज रफ्तार बाइक स्लिप,बाइक सवार……

0
15

नागपूर दिनांक 6 अक्टूबर (प्रतिनिधी)

हिंगना थाना क्षेत्र में बाइक स्लिप होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक धोकुर्डा निवासी नत्थू बाबूराव पिंपले (55) बताए गए. नत्थू घटना की रात 8 बजे के दौरान अपनी बाइक क्र. एम.एच.40-ई.5175 पर डेगमा से कान्होलीबारा की तरफ जा रहे थे.

स्पीड में होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया. बाइक स्लिप हो गई और काफी दूर तक घसीटते गए.

सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने नत्थू के खिलाफ ही मामला दर्ज किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here