चाकू की नोंक पर युवती से बार बार दुष्कर्म,आखिर युवती ने….

0
19

एमआईडीसी थाना क्षेत्र में एक युवक ने चाकू की नोक पर युवती के साथ दुष्कर्म किया. लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था. परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की.

पुलिस ने 21 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी भीमनगर निवासी मयूर मनोज रामटेके (19) के खिलाफ मामला दर्ज किया.

पुलिस के अनुसार मार्च 2022 में पीड़िता और मयूर की इंस्टाग्राम पर पहचान हुई. दोनों ने एक-दूसरे से मिलना शुरू किया और प्रेम संबंध बन गए. इस बीच मयूर ने उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला. इनकार करने पर उसने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर वह युवती के भाई को जान से मारने की धमकी देता था.

लगातार वह डरा-धमकाकर पीड़िता का शोषण कर रहा था. तंग आकर पीड़िता ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया. इससे मयूर चिढ़ा हुआ था.

घटना के वक्त दोपहर को पीड़िता किसी काम से जा रही थी. बीच सड़क पर मयूर ने उसका रास्ता रोका. गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत एमआईडीसी पुलिस से की. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मयूर को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here